भारत में कुल कितने राज्य हैं ?

भारत जनसंख्या की दृष्टिकोण से एक विशाल देश है. ऐसे देश को संतुलन में रखने के लिए, इसे राज्यों के हिसाब से बाटा गया है और उन राज्यों की सीमा भी तय की गई है. ऐसे में कई लोगो को ये पता नही होता कि भारत में कुल कितने राज्य हैं, उन राज्यों के नाम क्या है और उन राज्यों की राजधानी क्या है।

दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ पर विभिन्न प्रकार की संस्कृति है और विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती है. भारत के हर राज्यों में आपको अलग-अलग भाषाएं सुनने को मिलेंगी, लेकिन आपको बता दे कि भारत देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है. इस देश में ज्यादातर लोग हिंदी में ही बात करते है।

भारत में 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत, देश में राज्यों को भाषाओं के आधार पर बाटा गया है, हर राज्यों के अलग-अलग चुनाव होते है और जनता के वोट के जरिए, उस राज्य का मुख्यमंत्री तय किया जाता है. लेकिन आज भी कुछ लोगो को ये नही पता होता कि भारत में कुल कितने राज्य हैं और उनकी राजधानी क्या है आदि. आज के इस पोस्ट में आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा।

भारत में कुल कितने राज्य हैं

भारत में कुल कितने राज्य हैं

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है. जैसे कि हमने आपको बताया की हर राज्यों के अलग-अलग चुनाव होते है और केंद्र शासित राज्यों में भी ऐसा ही होता है. वर्तमान समय में जो देश की मौजूदा सरकार है उसे केंद्र सरकार कहते है।

वह राज्य जहाँ पर केंद्र सरकार के द्वारा राज्य का प्रशासन नियंत्रित किया जाता है, उसे केंद्र शासित प्रदेश कहते है. उस राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है।

एक उधारण से समझें – दिल्ली एक केंद शासित प्रदेश है. वर्तमान समय में दिल्ली में किसी भी पार्टी की सरकार हो, लेकिन उस राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है. आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि भारत देश की राजधानी दिल्ली है।

ये भी पढ़े – भारत की जनसंख्या कितनी है?

भारत देश के राज्यों के नाम और उनकी राजधानी के बारे में जानने के लिए, नीचे दी गयी लिस्ट को आप देख सकते है।

भारत के 28 राज्यों के नाम और उनकी राजधानी

क्रमांक राज्य का नाम राजधानी का नाम
1. आंध्र प्रदेश हैदराबाद, अमरावती
2. अरुणाचल प्रदेश इटानगर
3. असम दिसपुर
4. बिहार पटना
5. छत्तीसगढ़ रायपुर
6. गोवा पणजी
7. गुजरात गांधीनगर
8. हरियाणा चंडीगढ़
9. हिमाचल प्रदेश शिमला
10. झारखण्ड रांची
11. कर्नाटक बंगलौर
12. केरल तिरुवनंतपुरम
13. मध्यप्रदेश भोपाल
14. महाराष्ट्र मुंबई
15. मणिपुर इंफाल
16. मेघालय शिलोंग
17. मिजोरम आइजोल
18. नागालैंड कोहिमा
19. ओडिशा भुवनेश्वर
20. पंजाब चंडीगढ़
21. राजस्थान जयपुर
22. सिक्किम मगंगटोक
23. तमिलनाडु चेन्नई
24. तेलंगाना हैदराबाद
25. त्रिपुरा अगरतला
26. उत्तराखंड देहरादून
27. उत्तरप्रदेश लखनऊ
28. पश्चिम बंगाल कोलकाता

भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

क्रमांक केंद्र शासित प्रदेश के नाम
1. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
2. चण्डीगढ़
3. दादरा और नगर हवेली
4. दमन और दीऊ
5. लक्षद्वीप
6. पुदुचेरी
7. दिल्ली
8. जम्मू और कश्मीर
9. लद्दाख

भारत देश का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

भारत देश में छेत्रफल के आधार पर राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है, जबकि जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है. उत्तरप्रदेश 85 जिलों वाला बहुत बड़ा राज्य है और वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश की 22 करोड़ आबादी है।

भारत देश का सबसे छोटा राज्य कौनसा है?

भारत देश में छेत्रफल के आधार पर गोवा सबसे छोटा राज्य है, जबकि जनसंख्या के आधार पर सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है. सिक्किम भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है।

निष्कर्ष

अब आपको पता चल गया होगा कि भारत में कुल कितने राज्य हैं. भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है. हमने आपको इस पोस्ट में ये भी बताया कि भारत का सबसे बड़ा राज्य अथवा सबसे छोटा राज्य कौनसा है।

उम्मीद करता हूं कि आपके सारे सवालो का जवाब इस पोस्ट में मिल गया होगा, अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है या फिर आपको कुछ समझ में ना आया हो, तो आप comment box में जरूर बताएं. अन्यथा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि उन तक भी ये महत्वपूर्ण जानकारी पहोंच सके।

Leave a Comment